फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, ऐसे हाल में युवक-युवतियों को देख पुलिस हैरान

Tue, 01 Jan 2019 08:26 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हुक्का बार पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने सेक्टर-50 के एक रेस्तरां की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापेमारी की। सोमवार शाम हुई इस छापेमारी में रेस्तरां के मैनेजर समेत आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, रेस्तरां को सील कर दिया गया है। रेस्तरां से बड़ी मात्रा में तंबाकू, हुक्के, चिलम और पाइप बरामद किए गए हैं। पुलिस की टीम हुक्का बार मालिक की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-50 में लामा एंड को किचन नाम से रेस्तरां चल रहा था। इसकी आड़ में युवक-युवतियों को फ्लेवर्ड हुक्का पिलाया जा रहा था। यहां काफी संख्या में युवक-युवतियां फ्लेवर्ड हुक्का पीने आते थे। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली सेक्टर-49 की टीम ने सूचना मिलने के बाद यहां दबिश दी थी। दबिश के दौरान हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग भाग निकले। 

मैनेजर सहित 8 कर्मचारियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार युवक यहां नौकरी करते हैं। इस हुक्का बार के संचालक  के बारे में पता लगाया जा रहा है।

युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस की टीम रेस्तरां में पहुंची तो वहां एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों हुक्के पी रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आठ कर्मचारियों के अलावा एक दर्जन युवक-युवतियों को पकड़ लिया। इसके बाद हुक्का पीने वाले युवक-युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

नए कस्टमर के लिए ऑफर
प्राथमिक जांच में पता चला है कि हुक्के की आदत लगवाने के लिए नए कस्टमर को ऑफर मिलता था। मेंबरशिप लेने पर पैसे कम लगते थे। नए किशोरों व किशोरियों को हुक्का बार से जोड़ने के लिए इनसे संपर्क किया जाता था।
विज्ञापन

रेस्तरां की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से हुक्के, चिलम से लेकर अन्य अवैध सामग्रियां बरामद की गई हैं। हुक्का बार संचालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें