फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस नहीं दी तो सिपाही ने ईंट मारकर फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने मकान निर्माण करने के एवज में रिश्वत नहीं देने पर एक शख्स का सिर ईंट मारकर फोड़ दिया।
विज्ञापन


सिपाही की इस हरकत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सनातम यादव सपरिवार बेगमपुर इलाके में रहता है। इन दिनों सनातम अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। शनिवार शाम बेगमपुर थाने में तैनात सिपाही राजेश उसके घर पर पहुंचा।
विज्ञापन


सनातम का आरोप है कि सिपाही ने उस पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया और उससे रिश्वत के तौर पर पैंतीस हजार रुपये की मांग की।

स्थानीय लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई की

सनातम के रुपये देने से इनकार करने पर सिपाही गुस्से में आ गया और ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। सनातम को जख्मी हालत में देखकर आसपास के लोगों का गुस्सा भड़क गया।

उन्होंने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सनातम और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सनातम के सिर में आठ टांके लगे हैं। वहीं सिपाही का अस्पताल में उपचार जारी है।

जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने कहा कि जिस इलाके में सनातम रहता है, ढाई साल पहले राजेश उस क्षेत्र का बीट कांस्टेबल था। इन दोनों के बीच रुपये के लेन-देन का मामला था।

सिपाही राजेश शनिवार को सनातम से रुपये मांगने गया था। सनातम के मना करने पर राजेश ने उसकी पिटाई कर दी। उपायुक्त के मुताबिक सनातम के बयान पर सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं सिपाही के बयान पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्थर से पीट-पीटकर युवक की हत्या

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में शुक्रवार देर रात पत्थरों से पीट-पीटकर सोनू (36) की हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के ब्रह्मपुरी गली नंबर-7 से शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद पुलिस हत्या का कारण रंजिश बता रही है।

पुलिस के मुताबिक, सोनू जामा मस्जिद इलाके में रहता था। पांच साल पहले सोनू ब्रह्मपुरी की गली नंबर-7 में जरी के कारखाने में काम करता था।

उस वक्त वह सीलमपुर के चौहान बांगर इलाके में रहता था, लेकिन किसी कारण परिवार जामा मस्जिद शिफ्ट हो गया। शुक्रवार शाम को ब्रह्मपुरी जाने की बात कहकर सोनू घर से निकला था। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस सोनू के मिलने-जुलने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें