फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खेला मास्टर स्टोक: ट्रैफिक चालान से निकाला बदमाशों का सुराग, सवारियों को लूटने वाले ऑटो चालक गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सराये काले खां की तीन वारदातों के साथ चार मामलों का खुलासा करने दावा किया है।
 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय काले खां बस अड्डे के पास सस्ते किराए में ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने की कई वारदात हो चुकी थीं। वारदातों में इस्तेमाल होने वाले ऑटो मालिक का पता नहीं लग रहा था। मालिक ने ऑटो बेच दिया और अपना पता बदल लिया। ऑटो आरोपी साहिल के भाई शाहनवाज ने खरीदा, लेकिन ऑटो को अपने नाम नहीं कराया। सराय काले खां पुलिस चौकी स्टाफ को जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने दिमाग लगाया और चौकी प्रभारी ने ऑटो के ट्रैफिक चालानों की डिटेल निकलवाई।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकी प्रभारी नागेंद्र कुमार को चालानों से पता लगा कि ऑटो के कुल 22 चालान हो रखे हैं। इनमें कई चालान 10-10 हजार और 15-15 के भी हैं। आखिरी चालान कश्मीरी गेट के पास 16 जनवरी को आरोपी फहीम के नाम 10 हजार का हुआ था। चालान से आरोपी फहीम की पहचान हुई और उसका मोबाइल नंबर मिला। हालांकि ये मोबाइल नंबर बंद मिला। फहीम ने घर भी बदल लिया था। 

मगर सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, एसआई नागेंद्र कुमार व पीएसआई दीपक की टीम रिश्तेदारों के जरिए आरोपी फहीम तक पहुंच गई और साजिद उर्फ साहिल और फहीम को बटला हाउस, जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 2 सोने की चूड़ियां, 1 चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी झुमके, 2 मोबाइल फोन व वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला ऑटो बरामद कर लिया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सराये काले खां की तीन वारदातों के साथ चार मामलों का खुलासा करने दावा किया है।
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात
ऑटो ड्राइवर फहीम रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अकेले यात्रियों, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग लोग शामिल थे को कम किराया लेने का लालच देकर निशाना बनाता था। ऑटो में बैठने के बाद यात्रियों को साजिद उर्फ साहिल डराता था। वह पहले से ही ऑटो की पिछली सीट पर बैठा होता था। वह पुलिस चेकिंग का बहाना बनाकर उनसे अपने गहने/नकद निकालकर अपने बैग में रखने के लिए कहता था। इसके तुरंत बाद साजिद उर्फ साहिल उनके बैग से गहने/नकद चुरा लेता था। 

फिर फहीम इमरजेंसी का बहाना बनाकर यात्रियों को ऑटो से उतार देता था और दोनों चोरी के सामान के साथ मौके से भाग जाते थे। आरोपी साजिद उर्फ साहिल (27) पहले से ही उत्तर प्रदेश के चोरी और एक हत्या के मामले सहित 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी फहीम (46) पहले भी 1 आपराधिक मामले में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें