फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने पेश की लिखित दलीलें, 20 को अगली सुनवाई

Wed, 06 Dec 2023 06:36 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

बुधवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने मामले में आरोपियों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश होने वाले अधिवक्ताओं को दलीलों की प्रति प्रदान की।
विज्ञापन
बृजभूषण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राजधानी की एक अदालत में लिखित दलीलें पेश की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख नियत की है। बृजभूषण शरण सिंह और मामले में सह आरोपी और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर अदालत में पेश हुए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामले में जून को धारा 354, 354 ए (यौन उत्पीड़न) समेत अन्य धाराओं में आरोप पत्र दायर किया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने मामले में आरोपियों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश होने वाले अधिवक्ताओं को दलीलों की प्रति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें