फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आग में फंसे दो बच्चों समेत पांच लोगों की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटेल नगर के बलजीत नगर में एक इमारत में लगी थी आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे लोग
विज्ञापन

-तंग गलियों के कारण मौके तक नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ी
-पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटेल नगर के बलजीत नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक इमारत में आग में फंसे दो बच्चों समेत पांच लोगों की जान बचा ली। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। आग की लपटों और घने धुएं के बीच पुलिसकर्मियों ने इमारत की तीसरी मंजिल पर से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। तंग और भीड़भाड़ वाली गलियों के कारण दमकल की गाड़ी इमारत तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में पुलिस ने दमकल कर्मी बनकर स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया। मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंगद मेहता ने बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 2.04 बजे पटेल नगर थाना पुलिस को बलजीत नगर स्थित हिल मार्ग के एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार समेत करीब 25 पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी है और धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया है। साथ ही देखा कि इलाके की गलियां बेहद संकरी और भीड़भाड़ वाली है। इस वजह से दमकल की गाड़ी सीधे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि तीसरी मंजिल पर पांच लोग फंसे हैं, जिसमें दूसरी मंजिल पर रहने वाली गीता और उनके दो बच्चे मानव, राहुल, तीसरी मंजिल पर रहने वाली गर्भवती महिला बेबी उनके परिचित राजकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें