फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस ने दौलत राम कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने डीयू के दौलत राम कॉलेज के सहयोग से सोमवार को कॉलेज परिसर में एक व्यापक नशा जागरूकता एवं रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव थे। साथ ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, दौलत राम कॉलेज, मिरांडा हाउस, एसआरसीसी, हंसराज कॉलेज के प्राचार्य, संकाय सदस्य, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दौलत राम कॉलेज में दिल्ली पुलिस द्वारा बनाई गई जागरूकता दीवार के उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद जनसंपर्क वाहन के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता वीडियो का प्रदर्शन किया गया। छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों ने युवाओं द्वारा तैयार की गई नशा निवारण पर एक चित्रकला प्रदर्शनी भी देखी। औपचारिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ औपचारिक उद्घाटन हुआ जिसके बाद गणेश वंदना और दौलत राम, मिरांडा हाउस, हंसराज कॉलेज के छात्रों और प्रसिद्ध कलाकार श्री द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राहुल खन्ना की एजुकेशन थिएटर में नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों और रोकथाम में युवा नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) श्रीवास्तव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रयासों की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें