20 मार्च को बाइक सवार बदमाशों द्वारका के सेक्टर-4 में बैंक से घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा में लगातार निगरानी करने के बाद एएसआई सुरेंदर सिंह को बदमाशों के नजफगढ़ इलाके में मोबाइल बेचने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर बाइक सवार नाबालिग बदमाश वहां से भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने गंदा नाला के पास दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने एक और केटीएम बाइक को इनकी निशानदेही पर बरामद किया। बदमाशों ने दोनों बाइक तिलक नगर इलाके से चोरी की थीं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे।