ग्रेटर नोएडा के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि मंत्री शाहिद मंजूर, जो यूपी के श्रम रोजगार मंत्री हैं- आने वाले हैं, उन्हें जौनचाला गांव जाना है, इस कारण एस्कॉर्ट चाहिए। फोन आने के साथ ही कंट्रोल रूम ने थाने को और थाने ने पीसीआर वैन को सूचित कर वहां ड्यूटी तैनात करवा दी।
लगभग 11 बजे टोयोटा कोरोला गाड़ी से दो लोग आए और गांव की ओर चलने लगे। ग्रेटर नोएडा की पीसीआर वैन उन्हें एस्कॉर्ट कर रही थी। एक जगह गाड़ी रूकी तो मंत्री जी अपने पीए के साथ बाहर निकले। किसी बात को लेकर पीए पुलिसवालों पर बुरी तरीके से बिगड़ गए और उन्हें काफी भला बुरा कहने लगे।