फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यातायात चालान के जरिये पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालबत्ती पर लगे सीसीटीवी कैमरे से की आरोपी की पहचान, लाखों के गहने, मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने यातायात चालान के जरिये चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस लालबत्ती पर आरोपी ने नियम का उल्लंघन किया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये पुलिस ने बदमाश की पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान अविनाश उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लाखों के गहने, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है। बदमाश की गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को नजफगढ़ निवासी देवेंद्र कुमार ने घर से लाखों के गहने इन्वर्टर बैटरी और नकदी चोरी होने की शिकायत की थी। जिले की सेंधमारी निरोधक शाखा की टीम ने निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें एक नकाबपोश व्यक्ति देर रात शिकायतकर्ता के घर के पास स्कूटी पर घूमता दिखा। नंबर के जरिये पता चला कि स्कूटी बिंदापुर इलाके से चुराई गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिये पुलिस ने स्कूटी का पीछा किया, लेकिन आगे सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह से उसके ठिकाने का पता नहीं चल पाया।
इसी बीच पुलिस को पता चला कि वारदात के दो दिन पहले स्कूटी का चालान हुआ है। जिस लालबत्ती पर चालान हुआ था वहां से पुलिस ने बदमाश की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त की। उसके बाद पुलिस ने मुखबिरों के जरिये उसकी पहचान नजफगढ़ निवासी अविनाश के रूप में की। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस ने एक सूचना पर बदमाश को यूईआर-2 स्थित दिचाऊं स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने 2011 में किया था ग्रेजुएशन, पहले से दर्ज हैं पांच मामले
पूछताछ में पता चला कि अविनाश ने 2011 में राजधानी कॉलेज से बीए किया था। इसके बाद वह गलत संगत में आकर स्मैक का सेवन करने लगा। 2012, 2013 और 2014 में उसे पुलिस ने चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के आरोप में कई बार गिरफ्तार किया। जेल से बाहर आने के बाद वह गार्ड की नौकरी करने लगा। 2020 में पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के कारण उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। जेल में रहते वह योगेश, रिकी और नितिन के संपर्क में आया और जेल से निकलने के बाद चोरियां करने लगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें