फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस ने स्कूलों में चलाया नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यह मुहिम उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के मार्गदर्शन और पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है।

यह कार्यक्रम सर्वोदय कन्या विद्यालय, सर्वोदय बाल विद्यालय और गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुए। अभियान में कक्षा 6 से 8 तक के करीब 210 छात्र-छात्राओं और 20 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। स्कूलों में जागरूकता स्टैंडी लगाए गए, पंपलेट बांटे गए और एएनटीएफ अधिकारियों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए प्रेरणादायक सत्र लिए। छात्रों को मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में भी बताया गया व नशे के खिलाफ ई-प्लेज दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को छात्रों और शिक्षकों ने काफी सराहा। स्कूल प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की इच्छा जताई। एएनटीएफ उपायुक्त राहुल अलावल ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता है और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें