29 या 30 जुलाई को होने वाली ईद को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। ईद की नमाज के दौरान सुबह करीब 7 बजे से शहर में कैलाभट्टा, शहीदनगर, एनएच-58, मालीवाड़ा चौक और संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद पर डायवर्जन कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन नमाज अदा के आधा घंटे बाद तक लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि लाल कुआं व साजन मोड़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विवेकानंद नगर फ्लाई ओवर से होकर गुजारा जाएगा।
वहीं लाल कुआं से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जाने से रोका जाएगा। सभी हल्के वाहन अंबेडकर रोड, कालका गढ़ी चौक से गुजरेंगे।
चौधरी मोड़ से आने वाले हल्के वाहनों को पुराना बस अड्डा से सीधे न भेजकर कालका गढ़ी चौक से डायवर्ट कर होली चाइल्ड फ्लाई ओवर से भेजा जाएगा।
मेरठ तिराहे से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे से होकर गुजारा जाएगा।