फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिले में सक्रिय घोषित बदमाशों पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर घोषित बदमाशों के हर क्रियाकलाप पर रखी जा रही पैनी नजर
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय घोषित बदमाशों पर निगरानी शुरू कर दी है। सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस संदिग्ध वाहनों और हॉटस्पॉट पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने सभी थाना पुलिस को अपने अपने इलाके के घोषित बदमाशों को थाने में हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घोषित बदमाशों पर निगरानी बढाई गई है ताकि कोई भी आतंकी घोषित बदमाशों की मदद लेकर अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें। पुलिस फोन कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। इसके साथ ही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस संवेदनशील इलाके में पैदल गश्त कर रही है। इस दौरान पुलिस संदिग्ध वाहनों की भी जांच कर रही है। ऐसे वाहनों के रिकार्ड भी रखे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस हॉट स्पॉट की भी निगरानी कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सजग है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने का अनुरोध किया है। लोगों से संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें