फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रवेश के रास्ते रोकने की किसानों की चेतावनी के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 30 Nov 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा दिल्ली में प्रवेश के रास्ते अवरुद्ध किए जाने की चेतावनी के एक दिन बाद सोमवार को पुलिस ने पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

विज्ञापन


बुराड़ी मैदान में एकत्र होने के बाद बातचीत की केंद्र की पेशकश ठुकरा कर प्रदर्शन कर रहे किसान फिलहाल टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर जमे हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि  किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न बॉर्डर प्वांइट पर अपनी मौजूदगी बढ़ा ली है। अधिकतम संख्या में तैनाती की गई है।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सिंघू बॉर्डर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि किसानों से पेशकश की गई है और सड़क के बजाए बुराड़ी मैदान में उनके लिए प्रबंध किया गया है। सड़क पर यातायात की समस्या पैदा हो रही है। वहां पीने का पानी, शौचालय कुछ नहीं है, जबकि बुराड़ी मैदान में बेहतर प्रबंध है।
विज्ञापन


सिंघू बॉर्डर पर सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में किसानों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ‘मन की बात’ सुनें। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर तोल-मोल नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी चिंताएं दूर नहीं की गईं तो सत्तारूढ़ पार्टी इसकी भारी कीमत चुकाएगी। प्रतिनिधि ने कहा कि हम यहां अंतिम लड़ाई लड़ने आए हैं।

वहीं दूसरी ओर टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक छोटा समूह उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी आ गया है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय मैदान में रूका है। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम से जुड़े बाहरी दिल्ली जिले के एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा पर हालात शांतिपूर्ण हैं और प्रदर्शनकारी अभी तक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सके हैं। एहतियात के तौर पर बहु-स्तरीय अवरोधक लगाकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें