फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार निकला लोहा चोर: निर्माणाधीन रेलवे कॉरिडोर की रखवाली करने वाले ने ही करवाई चोरी, 40 हजार में हुई थी डील

Fri, 24 Mar 2023 10:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने निर्माणाधीन रेलवे कॉरिडोर का लोहा चोरी करने के आरोप में दो कबाड़ी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक को रेलवे के सामान की रखवाली के लिए रखा गया था। आरोपियों की पहचान पलवल के चांदहट निवासी सतीश, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी बिल्लाल तथा दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी दिलशाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि टीम ने आरोपी सतीश को सीकरी टोल, आरोपी बिल्लाल को लखानी चौक मुजेसर तथा दिलशाद को दिल्ली के जैतपुर से गिरफ्तार किया गया है। चोरी का मुख्य आरोपी सतीश है, वह एलटी कंपनी द्वारा निर्माणाधीन रेलवे कॉरिडोर दयालपुर से बुखारपुर एरिया में चौकीदार है। सतीश, बिल्लाल व एक अन्य साथी ने कॉरिडोर से लोहा चोरी करके 40000 रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन

आरोपी बिल्लाल कबाड़ी का काम करता है। बिल्लाल ने सामान कबाड़ी दिलशाद को बेच दिया था। दिलशाद ने किसी अन्य कबाड़ी को 70000 रुपये में लोहा बेच दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें