अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 16 आईसीयू में हैं। वहीं, फ्लू के कारण मरीजों में डायरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। एम्स के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल का कहना है कि फ्लू से पीड़ित मरीजों में डायरिया के लक्षण भी देखे जा रहे हैं। ऐसे में लोग शरीर में तरल पदार्थों की कमी न होने दें।