प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि टीम ने आरोपी सतीश को सीकरी टोल, आरोपी बिल्लाल को लखानी चौक मुजेसर तथा दिलशाद को दिल्ली के जैतपुर से गिरफ्तार किया गया है। चोरी का मुख्य आरोपी सतीश है, वह एलटी कंपनी द्वारा निर्माणाधीन रेलवे कॉरिडोर दयालपुर से बुखारपुर एरिया में चौकीदार है। सतीश, बिल्लाल व एक अन्य साथी ने कॉरिडोर से लोहा चोरी करके 40000 रुपये में बेच दिया था।
आरोपी बिल्लाल कबाड़ी का काम करता है। बिल्लाल ने सामान कबाड़ी दिलशाद को बेच दिया था। दिलशाद ने किसी अन्य कबाड़ी को 70000 रुपये में लोहा बेच दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।