फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर चालाक लेडी नटवरलाल

Sun, 14 Jun 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी पाने के झांसे में फंसने वाले पांच बेरोजगारों को ठगने वाली लेडी नटवरलाल और ओमान के नागरिक से फ्रॉड करने वाली महिला समेत दो लोग अभी भी नोएडा पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि रबूपुरा निवासी इंद्रजीत, सूरजपाल, रविंद्र, जितेंद्र और विपिन को रजत पायल नामक महिला ने अपनी जाल में फंसाया और उन्हें कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।

वहीं सेक्टर-18 स्थित एक टूर एंड  ट्रैवल का ऑफिस खोल कर बैठे आशीष पहवा और प्रियंका पहवा ने ओमान के नागरिक माजिद अली को केरल घूमने का फर्जी टूर पैकेज 77 हजार रुपये में बेच कर चंपत हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में ओमान के दूतावास द्वारा सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी क्राइम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि रजत पायल को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें