दिल्ली पुलिस ने एक जेबकतरे गैंग का भंडाफोड़ किया है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाईल फोन बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान विनोद (32), जीतू (23), रोशन (26), और राजेश (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये चारों हर सुबह विभिन्न स्थानों जैसे आश्रम, बदरपुर, गोविंद पुरी, कालिंदी कुंज और एमबी रोड पर मोबाईल चोरी करने जाया करते थे। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के पकड़े जाने से 39 चोरी के मामले सुलझ गए हैं और 108 चोरी के मोबाईल बरामद किए गए हैं।
पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। साथ ही इनके संपर्कों को भी साधने में लगी है। चारों आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।