फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब भी दी दबिश, तब मिली धमकी

Tue, 23 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 पुलिस ने दिसंबर 2013 से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि जितनी बार पुलिस आरोपी के घर व ठिकानों पर दबिश डालने गई। हर बार आरोपी ने दबिश डालने वाले जांच अधिकारी को सस्पेंड कराने और मारने की धमकी भरे एसएमएस मोबाइल पर भेजे।
विज्ञापन


ऐटा निवासी शैलेंद्र चौहान बीमा एजेंट है। शैलेंद्र का ऑफिस सेक्टर-66 में था। वहां उसने 25 वर्षीय एक युवती को पर्सनल असिस्टेंट नियुक्त किया हुआ था। दिसंबर्र-2013 में शलैंद्र ने अपनी पीए से दुष्कर्म किया था।

उस दौरान पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में शैलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से शैलेंद्र फरार चल रहा था। इस मामले के जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि जब-जब शैलेंद्र के घर और उसके ठिकानों पर गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की गई, उसने उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजे। रविवार को एक सूचना के आधार पर रोहिणी दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें