फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: छठ पर्व पर परिजनों ने नहीं दिलाए कपड़े तो घर छोड़कर चली गई नाबालिग लड़की, तहरीर के बाद पुलिस ढूंढ निकाल

Mon, 11 Nov 2024 09:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में  गुमशुदा हुई 13 साल की एक नाबालिग लड़की का ढूंढकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया है। पूछताछ में पता चला कि छठ पूजा को लेकर उसके पिता ने नए कपड़े नहीं दिलाए। इस कारण वह वह गुस्से में घर छोड़कर निकल गई थी।  
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी जिले के आरकेपुरम थाना पुलिस टीम ने गुमशुदा हुई 13 साल की एक नाबालिग लड़की का पता लगाकर उसके घरवालों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने उनके चेहरे पर खुशी लौटाई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नौ नवंबर को सुबह नौ बजे के आसपास लड़की के गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह आरकेपुरम सेक्टर-1 के अंबेडकर बस्ती में रहते हैं। उनकी बेटी अचानक सुबह से गायब हो गई है। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। आरकेपुरम थानाध्यक्ष रविंद्र त्यागी की देखरेख में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और लोकल सोर्स की मदद से पता लगाना शुरू किया था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि करीब तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद पुलिस लड़की के बारे में पता लगाने में कामयाब हो गई। पूछताछ में पता चला कि छठ पूजा को लेकर उसके पिता ने नए कपड़े नहीं दिलाए। इस कारण वह वह गुस्से में घर छोड़कर निकल गई थी। पुलिस ने काउंसलिंग करने के बाद लड़की को परिवार वाले को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें