एक जज की शिकायत पर कासना पुलिस के पसीने छूटे हैं। पुलिस पीटर इंग्लैंड की एक शर्ट और 10 किलो चावल ढूंढने में जुटी है। कूरियर कंपनी के जरिये ग्रेटर नोएडा से बंगलूरू भेजी शर्ट और चावल चोरी हो गए।
रेलवे विभाग के एक जज की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रेटर नोएडा के पॉश सेक्टर में रहने वाले जज ने कूरियर कंपनी के जरिये 10 दिन पहले दो शर्ट और 30 किलो बासमती चावल बंगलूरू भेजा था।
तीन-चार दिन बाद सामान बंगलूरू उनके रिश्तेदार के पास पहुंच गया लेकिन वह आधा अधूरा था। सामान पहुंचने पर पता चला कि चावल वाले कट्टे से 10 किलो चावल चोरी हो गए, जबकि दो शर्ट में से एक शर्ट भी चोरी हो गई। रिश्तेदार ने इसकी जानकारी जज को दी।