फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के बाद हलाला से इनकार करने पर महिला की हत्या की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 04 Aug 2019 02:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
तीन तलाक के बाद हलाला से इनकार करने पर महिला को फांसी लगाकर मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति इकबाल, सास हनीफा, ननद नरगिस, सुसर सलीम और देवर अखलाक के खिलाफ तीन तलाक और दहेज का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ऊंची दनकौर निवासी हाजी जहूर ने एसपी देहात को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी दो बेटियों समीना और शबाना का निकाह नई आबादी दादरी निवासी भाइयों इकबाल और इदरीश से किया था। 

इसी 27 जुलाई की रात को समीना को उसके पति इकबाल ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद समीना पर देवर से निकाह व हलाला का दबाव बनाया गया। आरोप है कि समीना के इंकार करने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


समीना को तीन तलाक देने के बाद घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। दादरी पुलिस ने पीड़िता को बंधन मुक्त कराया था। शुक्रवार को दादरी पुलिस ने तहरीर ली और पीड़िता का मेडिकल कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें