इस दौरान हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव समेत कई राज्यों के आईजी, डीआईजी और एसपी पहुंचे। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शिरकत करेंगे।
पुलिस एक्सपो का आयोजन बीपीआर एंड डी व फिक्की की ओर से पहली बार दिल्ली के बाहर किसी शहर में किया गया है। बुधवार को ही कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। देश के सभी राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
आयोजन से पूर्व बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल समेत आला अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। आज सम्मेलन में तीन सत्र होंगे। पहला सत्र दोपहर बाद 12:30 बजे से होगा, जिसका विषय बिग डाटा फॉर इंटेलीजेंस एवं साइबर क्राइम प्रीवेंशन रखा गया है।
दूसरा सत्र नेक्सट जनरेशन टेक्नोलॉजिज फॉर स्मार्ट पुलिस कॉप्स विषय पर होगा। वहीं तीसरा सत्र 3:30 बजे से 5:00 बजे बेस्ट प्रैक्टेसिज इन स्मार्ट पुलिसिंग विषय पर आयोजित होगा। 6 मार्च को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सम्मेलन चलेगा।