फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में शराब तस्कर को मारी गोली

Sun, 02 Sep 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police
विज्ञापन

सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात इनोवा कार सवार शराब तस्करों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली तस्कर के हाथ को भेदती हुई पेट में घुस गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गांव सैदपुर, सोनीपत, हरियाणा निवासी विकास उर्फ विक्की (26) और गांव खैरपुर, झज्जर, हरियाणा निवासी सतपाल (25) के रूप में हुई है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस व इनोवा कार बरामद की गई है। उत्तर-पूर्वी जिला एएटीएस पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
उत्तर-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात को जिले के एएटीएस की टीम नत्थू कालोनी चौक के पास तलाशी ले रही थी। रात करीब 1.30 बजे वहां सिपाही अनुज, परीक्षित, दीपक और संचित मौजूद थे। तभी रोहताश नगर की ओर से एक तेज रफ्तार इनोवा कार आती दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड में गोली मारने की पुलिस को मिली सूचना

कार सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार रोक दी। लेकिन दोनों युवकों को जैसे ही पुलिस का आभास हुआ कार लेकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने अपनी निजी स्विफ्ट डिजायर कार से बदमाशों का पीछा किया और सीलमपुर इलाके में धर्मपुरा लाल बत्ती के पास घेर लिया।

जैसे ही सिपाही अनुज चालक के पास पहुंचा आरोपी कार चालक सतपाल ने तमंचे से फायर कर दिया। लेकिन गोली अनुज को नहीं लगी। अनुज की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में चालक सतपाल के बराबर में बैठे दूसरे बदमाश विकास के हाथ को भेदते हुए उसके पेट में घुस गई।

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान सतपाल ने बताया कि दोनों शराब तस्कर हैं। वह हरियाणा से अवैध शराब की खेप नंद नगरी में लेकर आए थे। सीलमपुर थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बीच सड़क पर अचानक आगे-पीछे खड़ी गाड़ियों से गोली चलने से वहां से गुजर रहे लोगों को लगा कि रोडरेज में गोलियां चल गई है। लोगों ने पीसीआर को कॉल कर सूचना दी। खबर मिलते ही सीलमपुर थाने और पीसीआर की गाड़ी वहां पहुंच गई। जांच में पता चला कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें