फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के बीच कहासुनी: दिल्ली के लाहौरी गेट में फायरिंग, पैर के अंगूठे के पास लगी गोली; तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 26 Nov 2026 08:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

लाहौरी गेट में युवकों के झगड़े के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। उसके पैर के अंगूठे के पास गोली लगी है; उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में युवकों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। गोली उसके पैर के अंगूठे के पास लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट के अनुसार, पुलिस को लाहौरी गेट इलाके में गोली चलने की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली थी। मौके पर पहुंचने पर शुरुआती जांच में पता चला कि कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था।

इसी दौरान एक राउंड गोली चली, जो एक युवक के पैर के अंगूठे के पास लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें