फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मेले में अनूठी झलक: कहीं तांबे की घंटियां तो कहीं जायके लुभा रहे; किस्मत भी आजमा रहे खरीदार

Thu, 26 Nov 2026 08:18 AM IST
अनुज कुमार सनी सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

व्यापार मेले में गुजरात और केरल की समृद्ध परंपरा और हुनर की झलक देखने को मिल रही है। इस मेले में दिव्यांग कलाकार काजल की पेंटिंग विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। आगंतुक खरीदारी के साथ-साथ इनामी गतिविधियों में अपनी किस्मत भी आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रेड फेयर - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापार मेले में इन दिनों खरीदारी के साथ लोग अपनी किस्मत भी आजमा रहे हैं। भारत मंडपम में लगे विभिन्न स्टॉलों पर सामान की खरीदारी करने के साथ इनामी गतिविधियों में हिस्सा लेने का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। मेले में पहुंचे लोग जहां कपड़े, जूते, घरेलू सामान, सजावटी वस्तुएं और दूसरे उत्पाद खरीद रहे हैं, वहीं मनोरंजन और इनाम जीतने के मौके भी तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन

खरीदारों के लिए यह अनुभव सामान्य खरीदारी से कुछ अलग है। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोग मेले की रौनक का आनंद लेने के साथ ऐसी गतिविधियों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जहां किस्मत आजमाने का मौका मिलता है। खासकर युवाओं और बच्चों में इन गतिविधियों को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है।

झींगा अचार और सूखी मछली का खास स्वाद
केरलम के मत्स्य विभाग के स्टॉल पर समुद्री खानपान के शौकीनों के लिए कई विकल्प हैं। विभाग से जुड़ी रहना और मार्टिन यहां प्रॉन चटनी, फिश पिकल, प्रॉन पिकल और सूखी मछलियों की बिक्री कर रहे हैं। 100 ग्राम प्रॉन चटनी 150 रुपये में उपलब्ध है। सूखी शार्क का 100 ग्राम पैक 100 रुपये और 50 ग्राम सूखे झींगे का मांस 120 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा केरलम के पारंपरिक चिप्स भी रखे गए हैं। 
विज्ञापन

जंगल की चाय और चंदन के उत्पाद भी खास
केरलम के वन विभाग और इको टूरिज्म से जुड़े संथोष के स्टॉल पर प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े उत्पाद देखने को मिल रहे हैं। यहां जंगल की चाय का 500 ग्राम पैक 150 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा मरायूर और मुन्नार के चंदन से जुड़े उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र हैं। चंदन का तेल दो ग्राम के लिए 1000 रुपये में मिल रहा है, जबकि चंदन की कीमत 25 रुपये प्रति ग्राम है।

Trending Videos
विज्ञापन

खरीदारी के साथ किस्मत भी आजमा रहे लोग

Next
AU ऐप में पढ़ें