फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में लूटपाट, इशारा देखते ही चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर लूटपाट करने वाले गैंग के दो बदमाशों को सेक्टर-49 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। गैंग के चार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से लूट की एक कार व पांच बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों पर दो दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी योगेश सिंह ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया है। इसी के तहत सेक्टर-49 पुलिस ने मंगलवार रात सर्फाबाद से दो लुटेरों को धर दबोचा। अपराधी रिट्ज कार से आ रहे थे। पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। दो बदमाश पकड़े गए लेकिन चार फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए लुटेरों में से एक बिसरख थाना क्षेत्र के चौगानपुर निवासी मनोज उर्फ मिंटू भाटी और दूसरा मेरठ अहमदनगर का फुरकान शामिल है। मनोज हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पिछले साल गाजियाबाद में डॉक्टर रोहिताश शर्मा की हत्या का भी आरोप है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अपराधियों के पास थी पुलिस की वर्दी

खास बात यह कि बदमाशों के पास से पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक जोड़ी वर्दी बरामद की। इसके अलावा उनके पास से दो तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

बदमाश जिस कार में सवार थे वह गाजियाबाद के साहिबाबाद में लूटी गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि ये अपराधी देर रात में वारदात के लिए निकलते थे। रोडरेज का बहाना करके लोगों से उलझते थे और उन्हें लूट लेते थे। कइयों को इन्होंने थाने चलने की बात कही और सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद लूट लेते थे।

मौके से फरार हुए बदमाशों में बागपत इदरीशपुर निवासी मोबीन, गाजियाबाद जावली निवासी सोनू पंडित, अनिल गुर्जर और बिसरख चौगानपुर निवासी विपिन पंडित शामिल है।

सीओ-तृतीय राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मनोज पर दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट व चोरी के 19 केस दर्ज हैं। वहीं मोहसिन उर्फ फुरकान पर गाजियाबाद और नोएडा में छह केस दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें