फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दो पति और पांच बच्चे... फिर भी लिव-इन में रह रही थी महिला, रात में नाटक करने पर प्रेमी ने ले ली जान

Tue, 23 May 2023 11:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना 18 मई की है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के लिव-इन पार्टनर आनंद से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। मृतका गुड्डी और आनंद छह महीने से लिव-इन में रह रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी निवासी गुड्डी (45) की प्रेमी आनंद ने हत्या कर दी। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए आत्महत्या करने की बात कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर व नाक बंद करके हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन

घटना 18 मई की है। पुलिस ने शक के आधार पर आनंद से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। गुड्डी और आनंद छह महीने से लिव-इन में रह रहे थे। पूछताछ में आनंद ने बताया कि गुड्डी मायके जाने के लिए पांच हजार रुपये मांग रही थी। उसके पास केवल दो हजार थे। उसने गुड्डी से एक हजार रुपये लेने और एक हजार रुपये खुद रखने की बात कही, लेकिन गुड्डी नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर आनंद ने उसका मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 मई की देर रात पुलिस को एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव जमीन पर पड़ा था और आनंद उसके चेहरे पर पानी की छींटे मार रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आनंद से पूछताछ की। जानकारी करने पर पता चला कि गुड्डी मूलरूप से मेरठ मवाना के नंगला गांव की रहने वाली थी। 

आनंद और गुड्डी दोनों शराब के आदी थे। आनंद देशी शराब का सेवन करता था जबकि गुड्डी विदेशी शराब का सेवन करती थी। 18 मई की रात भी दोनों ने शराब पी थी। पूछताछ में आनंद ने पुलिस को बताया कि रुपये नहीं देने पर जब दोनों में विवाद बढ़ गया तो गुड्डी ने चौखट में लगे एक कुंडे से लटककर आत्महत्या करने का नाटक किया। ऐसे में उसे गुस्सा आ गया और गुड्डी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एसीपी ने बताया कि आरोपी आनंद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी
पूछताछ में आनंद ने बताया कि गुड्डी से उसकी मुलाकात नोएडा में हुई थी। गुड्डी वहां साबुन बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। पास की एक फैक्टरी में वह भी काम करता था। मुलाकात के बाद वह गुड्डी के साथ उसी के किराये के मकान में दीनानाथपुर पूठी में आकर रहने लगा। गुड्डी दो पति को छोड़ चुकी थी। पहले पति से उसकी दो बेटी हैं जिनकी शादी हो चुकी है, जबकि दूसरे पति से तीन बच्चे हैं। जिन्हें वह साथ रखती थी। दीनानाथपुर पूठी में किराये के मकान में एक कमरे में उसके बच्चे रहते थे और एक में वे दोनों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें