फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ने चोरी कराई थीं 1.15 करोड़ की टोटियां, सात बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 02:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
गार्ड ने ही साथियों के साथ मिलकर फैक्ट्री से 1.15 करोड़ रुपये कीमत की पीतल टोटियां चोरी की थीं। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सरगना समेत सात आरोपियों को बुधवार रात को कोतवाली फेज थ्री इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं, गार्ड अभी फरार है।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सेक्टर-63 में शाह मल्टी लेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक संजीव हैं। यहां बाथरूम फिटिंग पार्ट्स का निर्माण होता है। इस फैक्ट्री में 3 मार्च 17 टन पीतल की टोटियां चोरी हुई थीं। इनकी कीमत करीब 1.15 करोड़ रुपये है।

कोतवाली फेज थ्री सात बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनमें करावल नगर, दिल्ली निवासी कुलदीप कुमार तोमर, दीपक तोमर, राकेश कुमार, नीरज, हरौला निवासी इरफान खान, गुलावठी निवासी बाबू और विशनपुरा निवासी  पंकज शामिल हैं। जबकि मुखबिरी करने वाला गार्ड राजू उर्फ राधेश्याम फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें