फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACP अमित के लैपटॉप और फ्लैट से नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात रहे एसीपी अमित सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सरिता के सुइसाइड के कारणों का पता पांच दिनों बाद भी नहीं चल सका है। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैट की चाबी अमित के परिजनों को सौंप दी और फ्लैट पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने फ्लैट से अमित के पर्सनल लैपटॉप को खंगालकर परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-39 पुलिस ने जांच की दृष्टि से अमित सिंह का आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन और लैपटॉप पहले से ही कब्जे में ले रखा था।

16 नवंबर की रात एसीपी ने सेक्टर-100 के लोटस बॉउलवर्ड सोसाइटी स्थित फ्लैट संख्या 403 में खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार दी थी। इस घटना के चंद मिनट बाद ही सरिता चौथी मंजिल की बालकनी से कूद गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोबाइल ही बचा है एकमात्र सहारा

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सरिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए घटना के दिन ही अमित का फ्लैट सील कर दिया था और अमित के मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में ले लिए थे।

पुलिस सरिता से पूछताछ कर पाती, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ऐेसे में पुलिस के पास जांच का एक मात्र सहारा मोबाइल और लैपटॉप बचा। सेक्टर-39 थाना प्रभारी जहीर खां का कहना है कि फ्लैट की चाबी अमित के परिजनों को सौंप दी गई है।

लैपटॉप से कुछ भी खास नहीं मिला। ऐसे में परिजनों को लैपटॉप वापस कर दिया गया है। मोबाइल की जांच की जा रही है। खुदकुशी के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें