संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले में ओवरलोड डंपरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने नाका बसई मेव क्षेत्र में वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के अनुसार अभियान के दौरान अब तक चार ओवरलोड डंपरों को इंपाउंड किया गया है, जबकि 10 डंपरों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने और डेंजर ड्राइविंग के मामलों में भी 10 चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि भारी वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।