संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकेड़ा थाना क्षेत्र के खोरी मुरादबास अड्डे पर तेज रफ्तार ईको वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में घासेड़ा निवासी हक्की पत्नी हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि नूरा पत्नी इस्राइल को मामूली चोटें आईं। परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं 11 अगस्त को एक मौत में शामिल होने के लिए वाहन के इंतजार में खोरी अड्डे पर खड़ी थीं। मेवली की तरफ से आई ईको ने उन्हें टक्कर मारी। हक्की को उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत 29 अगस्त को पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।