फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कसा शिकंजा: पांच राज्यों में चला ऑपरेशन, दो करोड़ से अधिक के मोबाइल बरामद, 376 आरोपी सलाखों के पीछे

Wed, 18 Dec 2024 09:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सहित पांच अन्य राज्यों में छापेमारी कर पुलिस ने 555 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। इस ऑपरेशन में 376 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा है। 
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनापार के शाहदरा जिला पुलिस ने दिल्ली सहित पांच अन्य राज्यों में छापेमारी कर दो करोड़ रुपये से ज्यादा के 555 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने देशभर में चलाए गए ऑपरेशन विश्वास के दौरान 45 झपटमार और लुटेरे पकड़े हैं। इस ऑपरेशन में 376 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन


डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, एक अप्रैल 2024 को शाहदरा जिले से चोरी और झपटे गए मोबाइल बरामद करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। एएसआई दीपक कुमार, हेडकांस्टेबल मनोज कुमार, गगनदीप और तेजवीर सिंह की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के बाद पाया कि शाहदरा जिले के विभिन्न थानों से चोरी व लूटे गए मोबाइल दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में चलते हुए पाए गए हैं। पुलिस टीम ने सभी मोबाइल की पहचान के लिए आईएमईआई नंबर और सीडीआर का विश्लेषण किया। इसके बाद डीसीपी के नेतृत्व में 14 टीमें बनाई गई। इन टीमों में सभी राज्यों में छापेमारी की और मोबाइल बरामद कर लिए। 

दो चरणों में चला अभियान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास दो चरणों में चलाया गया। पहला चरण अप्रैल से जुलाई तक चला। इस दौरान 311 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए, जबकि दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 दिसंबर तक चला। इस दौरान 244 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल को अपराधी फोन के मॉडल के आधार पर 3000 से 5000 रुपये में बेचते है। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए 555 मोबाइल में से 150 मोबाइलों भारत सरकार के सीईआईआई पोर्टल की मदद से ट्रैक किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें