फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त का निर्देश, गणतंत्र दिवस और चुनाव को लेकर मुस्तैद रहें थानेदार

Sun, 12 Jan 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने गणतंत्र दिवस व चुनाव को लेकर दिल्ली के सभी थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्हें सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शनिवार को नए पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों से आतंकी खतरे से निबटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा। साथ ही उन्हें अपने इलाके में स्थित बाजारों, मॉल और धार्मिक स्थलों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।  

बैठक की शुरूआत में पुलिस आयुक्त ने बीते तीन- चार हफ्तों से दिल्ली में चल रहे चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने व दिन रात कड़ी मेहनत के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। 
विज्ञापन


कानून और व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आचार संहिता और अन्य संबंधित निर्देशों की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी रैली व बैठक के आयोजकों से सीधे संपर्क में रहेंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव को लेकर उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने और सीमा की सुरक्षा भी चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ताकि चुनाव को लेकर दूसरे राज्य से असामाजिक तत्वों की आवाजाही, शराब तस्करी व अवैध हथियार को आने से रोका जा सके। 

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सशस्र ग्रुप पेट्रोलिंग करें। साथ ही आतंक विरोधी उपाय जैसे किराएदार सत्यापन, होटल गेस्ट हाउसों की जांच, बाजार में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर पुलिस उपायुक्त चुनाव सेल और स्पेशल सेल उपायुक्त ने चुनाव तैयारियों व आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में थाना प्रभारियों को समझाया। बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें