ट्रैफिक अव्यवस्था की शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्ती दिखाते हुए एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की। यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देशों का पालन न होने पर यह कदम उठाया गया।
यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रैफिक अव्यवस्था पर लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए उन्होंने शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव को नोटिस जारी किया है। साथ ही यातायात में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर जवाब मांगा है। यही नहीं इसके अलावा उन्होंने एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की है। साथ ही नौ ट्रैफिक कर्मियों पर भी एक्शन लिया है।
बता दें कि ट्रैफिक में बढ़ रही अव्यवस्थाओं के लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को यातायात संबंधी समस्याओं एवं जाम से निपटने के लिए कार्ययोजना एवं डायवर्जन प्लान बनाने, अधीनस्थों की ड्यूटियां लिखित में लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने के चलते लगातार यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है और जाम व अतिक्रमण जैसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है।