फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया न देने पर कमरा छोड़ने का दबाव बना रहा था मकान मालिक, ट्विटर पर शिकायत मिलते ही पुलिस आयुक्त ने की मदद

Mon, 25 May 2020 07:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक निजी स्कूल के अध्यापक ने ट्विटर पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से शिकायत की थी कि वह लॉकडाउन के कारण किराया नहीं दे पा रहा है, इसलिए मकान मालिक उसपर घर खाली करने का दबाव बना रहा है। शिक्षक ने अपनी पीड़ा बताते हुए पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन


अध्यापक की परेशानी की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त ने पूरी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मकान मालिक से पुलिस बातचीत करके किराया देने के लिए मोहलत दिलवाने का प्रयास करेगी। वहीं सोशल मीडिया पर अध्यापक की समस्या देखने के बाद सेना से रिटायर्ड एक अधिकारी समेत कई लोगों ने भी मदद का प्रस्ताव दिया। 

जानकारी के अनुसार बिंदापुर इलाके में हेमेंद्र कुमार अपने परिवार संग किराए के मकान में रहते हैं। लॉकडाउन में उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। हेमेंद्र का आरोप है कि किराया न मिलने पर मकान मालिक लगातार दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बिंदापुर पुलिस सोमवार को अध्यापक के घर पहुंची और परिवार को राशन मुहैया करवाने के साथ मकान मालिक से बात कर समस्या का समाधान कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक को चेतावनी दी कि वह लॉकडाउन में दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन करे। 

खुद पर कार्रवाई की तलवार लटकती देख मकान मालिक ने हेमेंद्र दो महीने का वक्त दे दिया। पुलिस से मिली मदद के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त का धन्यवाद किया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें