फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 16 कोरोना केस मिलने के बाद पुलिस कॉलोनी हॉटस्पॉट घोषित

Tue, 26 May 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना के 16 मामले मिलने के बाद अशोक विहार स्थित पुलिस कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। किसी को भी बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। यह कॉलोनी सील होने से कई थानों को पुलिसकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस के 430 से ज्यादा जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस कॉलोनी में करीब 300 फ्लैट हैं और 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहते हैं। यहां कोरोना का पहला केस 17 मई को आया था। इसके बाद यहां रहने वाले काफी पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया था। 

इनमें से 15 पुलिसकर्मी व उनके परिजन पॉजिटिव मिले हैं। इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद उत्तर-पश्चिमी डीएम संदीप मिश्रा ने दो टीमों को सर्वे के लिए लगाया था। सर्वे के बाद पुलिस कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यहां रहने वाले पुलिसकर्मियों को जरूरी वस्तुएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगी। अशोक विहार थानाध्यक्ष को यहां रहने वाले लोगों की सूची दी गई है। सामान पहुंचाने वाले दुकानदारों को पास दिए जाएंगे। डीएम ने कहा कि बाहरी व्यक्ति को कॉलोनी में नहीं जाने दिया जाएगा और कॉलोनी में रहने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बाहर जाने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें