आकासा एयरलाइन की फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई जा रही महिला यात्री यशी सिंह को कल दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे पर 22 कारतूस और एक खाली कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया। उसके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। आईजीआई एयरपोर्ट पीएस में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।