फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भतीजे ने ही लगाई थी चाचा के खाते में सेंध, पुलिस ने 5.67 लाख की साइबर ठगी में आरोपियों को दबोचा

Tue, 09 Jun 2026 08:37 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : arrest
विज्ञापन

शाहदरा जिला की साइबर थाना पुलिस ने चाचा के खाते में लाखों रुपये सेंध लगाने वाले एक भतीजे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भतीजे नितिन गुलाटी (43), आदिल सलमानी (27) और मनिंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। आदिल व मनिंदर ने ठगी के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल नितिन के बुजुर्ग चाचा विनोद हीरा अपने खाते का कम ही इस्तेमाल करते थे। इस बीच आरोपी की नियत खराब हो गई और उसने चाचा के खाते से चुपचाप 5.67 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने जब अपने खाते से एक चेक जारी किया तो ठगी का पता चला। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों को दबोच लिया।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 14 मई 2026 को साइबर थाना पुलिस को दिलशाद गार्डन निवासी बुजुर्ग विनोद हीरा की ओर से 5.67 लाख रुपये ठगी की एक शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि वह सरोजनी नगर इलाके में अपनी बुटीक चलाते हैं। इनका बैंक खाता दिलशाद गार्डन की एसबीआई ब्रांच में है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने करीब 6500 रुपये का एक चेक जारी किया था। चेक खाते में रुपये न होने के कारण बाउंस हो गया। जांच हुई तो पता चला कि किसी ने उनके खाते से 5.67 लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने उन खातों की पड़ताल की जिनमें ठगी की रकम गई थी।

इसके बाद टीम ने आदिल सलमानी और मनिंदर सिंह नामक दो आरोपियों की पहचान की। इन लोगों के म्यूल बैंक अकाउंट को रुपये कई बैंक में ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि इनके खातों से रकम बाद में विनोद के भतीजे नितिन के खाते में ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने नितिन के भतीजे नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके चाचा खाते का इस्तेमाल कम करते थे। उन्होंने चाचा के बैंक खाते से यूपीआई एक्टिवेट कर रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें