फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार कैंटर से टकराई, दरोगा की मौत; कई लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 14 Aug 2026 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

लालकुआं फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में कार सवार उपनिरीक्षक की मौत हो गई, जबकि मुख्य आरक्षी, रिक्रूट सिपाही और एक युवक व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह रॉन्ग साइड में पहुंची अलीगढ़ पुलिस की कार और कैंटर की टक्कर हो गई। लालकुआं फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में कार सवार उपनिरीक्षक की मौत हो गई, जबकि मुख्य आरक्षी, रिक्रूट सिपाही और एक युवक व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम दिल्ली से लापता युवक को लेकर अलीगढ़ लौट रही थी। 

विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक उपनिरीक्षक उपेंद्र (50) मूल रूप से जनपद बागपत में रमाला थाना क्षेत्र स्थित गांव बासोली के रहने वाले थे। वह अलीगढ़ के मडराक थाने में तैनात थे। घायलों में मुख्य आरक्षी नरेंद्र, रिक्रूट सिपाही ऋतिक, लापता युवक आशू और उसके पिता सत्येंद्र शामिल हैं। 

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उपेंद्र ने दम तोड़ दिया। ऋतिक को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

लापता आशू की तलाश में दिल्ली गई थी टीम : अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र निवासी आशू पुत्र सत्येंद्र कई दिनों से लापता था। उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम उसके पिता सत्येंद्र को साथ लेकर उसकी तलाश में दिल्ली गई थी। 

एसीपी नगर कोतवाली ने बताया कि आशू को तलाशने के बाद टीम उसके पिता सत्येंद्र के साथ मडराक लौट रही थी। सुबह करीब पांच बजे लालकुआं फ्लाईओवर के पास उनकी स्विफ्ट कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। नगर कोतवाली पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है। 

भटकने पर रॉन्ग साइड पहुंची कार
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से लौटते समय पुलिसकर्मियों को क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास एक्सप्रेसवे से बाहर निकलना था, लेकिन वे आगे निकल गए। लालकुआं के पास पहुंचने पर उन्होंने कार को रॉन्ग साइड से वापस लेने का प्रयास किया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

एनएच-9 पर अनियंत्रित थार की टक्कर से होमगार्ड की जान गई, सिपाही घायल

एनएच-नौ पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में गौतमबुद्धनगर पीआरवी के होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई। एक अनियंत्रित थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पीआरवी पर तैनात सिपाही प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने आरोपी थार चालक सोनू गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थार को भी कब्जे में ले लिया है। घायल सिपाही प्रवीण कुमार ने थार चालक के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है।
 सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि यह घटना राहुल विहार अंडरपास के बाहर हुई। पीआरवी बाइक नोएडा के सेक्टर 63 से गौर सिटी-द्वितीय जा रही थी। वे कंट्रोल रूम से मिली एक सूचना पर एक इवेंट के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे सामने से आई लाल रंग की थार ने पुलिसकर्मियों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल कुमार और प्रवीण कुमार को एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार की मौत हो गई। कपिल कुमार जनपद हापुड़ के रहने वाले थे। प्रवीण कुमार ने बताया कि कपिल ने हेलमेट पहना था, जो टक्कर में टूटकर सड़क पर बिखर गया। प्रवीण कुमार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के नूनाखेड़ा गांव के निवासी हैं और उनके पैर व सिर में चोटें आई हैं। उनका उपचार एसजेएम अस्पताल बहरामपुर में चल रहा है। कपिल कुमार के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें