फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अवैध मोबाइल फैक्टरी का खुलासा, 1826 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में फैक्टरी मालिक ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल खरीदकर उनके मदरबोर्ड निकालते थे और बॉडी पार्ट्स चीन से मंगाते थे। बाद में नए आईएमईआई नंबर वाले स्टीकर लगाकर फोन बेच दिए जाते थे। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के करोल बाग स्थित बिडनपुरा में अवैध मोबाइल फैक्टरी का खुलासा हुआ है। यहां पुरानों के मदरबोर्ड लगाकर नई बॉडी में मोबाइल तैयार किए जाते थे और विशेष सॉफ्टवेयर से उनके आईएमईआई नंबर बदले जाते थे। तैयार मोबाइल लोकल मार्केट में नए के तौर पर बेचे जाते थे। मौके से लैपटॉप, आईएमईआई बदलने वाला सॉफ्टवेयर, हजारों मोबाइल बॉडी पार्ट्स, मदरबोर्ड, मशीनें और औजार बरामद हुए। फैक्टरी पिछले दो वर्षों से चल रही थी।

विज्ञापन


करोल बाग थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक अशोक कुमार (45), राम नारायण (36), धर्मेंद्र कुमार (35), दिपांशु (25) और दीपक (19) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 1826 मोबाइल फोन (स्मार्ट और कीपैड) बरामद किए गए हैं।

डीसीपी निधिन वल्सन के अनुसार, सूचना मिलने पर 20 नवंबर को गली नंबर-22, बिडनपुरा स्थित चौथी मंजिल पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा गया। सभी लोग पुराने मदरबोर्ड की मदद से अवैध मोबाइल तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


चीन से मंगाते थे पार्ट्स
पूछताछ में फैक्टरी मालिक ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल खरीदकर उनके मदरबोर्ड निकालते थे और बॉडी पार्ट्स चीन से मंगाते थे। बाद में नए आईएमईआई नंबर वाले स्टीकर लगाकर फोन बेच दिए जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें