फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लक्ष्मी नगर में पुलिस बूथ का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित वेस्ट गुरु अंगद नगर में स्थानीय आरडब्ल्यूए और निगम पार्षद के सहयोग से नवनिर्मित पुलिस बूथ का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि राधू प्लेस स्थित एमसीडी स्कूल के पास असामाजिक तत्व नशीले पदार्थों का सेवन करते थे और छात्राओं पर फब्तियां कसते थे। इस असुरक्षित माहौल को देखते हुए पुलिस बूथ का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। अब पुलिस की तैनाती से बदमाशों और नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सकेगी। निगम पार्षद ने क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए आरडब्ल्यूए को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर निगम पार्षद अलका राघव, आरडब्ल्यूए चेयरमैन वीके शर्मा और प्रधान पवन मैनी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें