फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में असलहों का कारोबार: खंडहर में हथियारों की खरीद-फरोख्त करते दो तस्कर गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

Wed, 29 Jan 2025 07:00 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में पुलिस ने दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा समेत तीन लाइसेंसी हथियार और 30 कारतूस बरामद की हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले में हथियार तस्करी पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। वहीं, अब देहात कोतवाली पुलिस ने दो शातिर हथियार तस्करों को डीएम रोड स्थित रेलवे के पुराने खंडहर से गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक तमंचा समेत तीन लाइसेंसी हथियार और 30 कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन


एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि डीएम रोड पर रेलवे के पुराने खंडहर में कुछ आरोपी हथियारों की तस्करी करने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके से दो शातिरों को गिरफ्तार किया. जिनकी शिनाखत साजिद निवासी 136 सुशीला विहार-2 थाना कोतवाली नगर, और जाहिद निवासी मोहल्ला मिर्दगान, ऊपरकोट थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। 

आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक पिस्टल 32 बोर (लाइसेंसी) साथ में दो मैगजीन, 48 कारतूस, एक राइफल 315 बोर (लाइसेंसी),  एक डबल बैरल गन 12 बोर (लाइसेंसी) और 30 कारतसू 12 बोर के बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इन हथियारों को बेचने की फिराक में थे। आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्र/कारतूस की तस्करी कर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें