फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Sat, 22 Mar 2025 11:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में पता चला है कि विशाल अशोक विहार इलाके में लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में शामिल है, वहीं कन्हैया समयपुर बादली इलाके में लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर पश्चिम जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार एक बदमाश लूटपाट के दौरान हत्या के एक मामले में वांछित था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विशाल और कन्हैया के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस मुखर्जी नगर के संत निरंकारी भवन के पास पुलिस टीम गश्त कर रही थी। डीडीए ग्राउंड के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली विशाल के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

शुरुआती जांच में पता चला है कि विशाल अशोक विहार इलाके में लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में शामिल है, वहीं कन्हैया समयपुर बादली इलाके में लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें