फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पुलिस ने व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझाया, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 09:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महरौली-गुरुग्राम (एमजी रोड) के सीडीआर चौक पर बाइक सवार दो लोगों ने एसयूवी कार सवार व्यवसायी अरुण लोहिया पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
Delhi Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला पुलिस ने सीडीआर चौक पर हुई व्यवसायी अरुण लोहिया की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस को दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि अरुण लोहिया हत्याकांड में यह दोनों बदमाश शामिल थे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि दीपक अपने साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैप लगाकर दीपक को उसके साथी के साथ आता देख रोकने की कोशिश की लेकिन दीपक और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और उसके बाद दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस और बदमाशों के बीच 5 से ज्यादा गोलियां चली है। 

बता दें कि महरौली-गुरुग्राम (एमजी रोड) के सीडीआर चौक पर बाइक सवार दो लोगों ने एसयूवी कार सवार व्यवसायी अरुण लोहिया पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें