फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में गई जान: स्कॉर्पियो से अपहरण कर आरोपियों ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, सीवर टैंक में फेंका शव

Sun, 26 Jan 2025 07:08 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक डिलीवर ब्वॉय की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र के कुरैब गांव से गायब डिलीवरी ब्वॉय की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद युवक का शव गांव के बाहर सीवर टैंक के अंदर मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उच्च अधिकारियों के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध में हत्या की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 23 जनवरी की रात कुरैब गांव निवासी मोनेंद्र उर्फ मोनू का गांव के बाहर से स्कॉर्पियो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपहरण के बाद हत्या की आशंका जाहिर की। मोनू डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था, उसकी बाइक और टिफिन गांव के बाहर मिले थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन मोनू का पता नहीं लगा सकी। 

रविवार सुबह गांव के बाहर बीरमपुर व नगला हांडा गांव के बीच की चकरोड पर स्थित सीवर टैंक में शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती है। आरोपी मोनू को कार में लेकर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन पुलिस पता नहीं लगा सकी। आरोपियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि शव पानी में मिला है, लेकिन शव गला और फूला नहीं है। ऐसे में आशंका है कि हत्या हाल ही में की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। बाद में उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने दिया। वहीं, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में कुरैब निवासी अंकित व प्रिंस और मेरठ के कुटि निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, देर शाम पुलिस बल की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें