फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नकली ग्राहक बनकर मांझे का दिया ऑर्डर, पुलिस ने चीनी मांझे की सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा

Fri, 24 Jul 2026 02:16 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 रोल चीनी मांझा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत (21), हिमांशु (26) और दीपांशु (18) शामिल हैं। 

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि बुधवार को यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के पास मांझे की डिलीवरी होनी थी। पीपल फॉर एनिमल्स के एनिमल वेलफेयर अधिकारी गौरव गुप्ता को यह जानकारी मिली। उन्होंने नकली ग्राहक बनकर मांझे का ऑर्डर दिया। डिलीवरी से पहले गौरव ने 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत की। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने आरोपियों को मांझे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें