पुलिस की अपराध शाखा ने करोलबाग से 4 करोड़ रुपये के डायमंड और सोने के गहनों पर हाथ साफ में बिजनौर के ऑटो गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान गांव-दौलतापुर, बिजनौर (यूपी) निवासी नसीम (26) और मकसूद (42) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की ज्वेलरी में से 95 फीसदी बरामद कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि अगर पीड़ित कम किराये के लालच में नहीं पड़ता और अलग से ऑटो लेता था तो शायद वारदात नहीं होती। शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, करोल बाग स्थित जालंधर ज्वेलरी हाउस के पार्टनर राजेश जैन ने 9 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पार्टनर अर्जुन दास जालंधर (पंजाब) से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली आया था।
उसके पास करोड़ों की ज्वेलरी थी। अर्जुन दास ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से 50 रुपये में ऑटो लिया था। चालक ने कम किराये का लालच दिया था।