पुलिस ने घर में चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर 14 वारदातों को सुलझाया गया है। पुलिस ने बदमाशों से लाखों रुपये का सामान बरामद किया है जो घरों से चुराया गया था। पुलिस आरोपियों को अलग-अलग मामले में रिमांड लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस ने संदीप उर्फ नीतू निवासी मुजफरनगर बिहार,दीपक निवासी हमीरपुर कानपुर,विकास निवासी औरेया और रंजीत उर्फ बिंटु इलाहाबाद को बृहस्पतिवार को गिर तार कर 14 चोरी की वारदातों को सुलझाया गया है। चारों गेंग के सदस्य दिन में घरों की रैकी करते थे और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गैंग के सदस्य साइबर सिटी के पॉश सेक्टरों के घरों में चोरी करते थे। जिसमें सेक्टर-56,10,53,पालम विहार और डीएलएफ में सक्रिय थे।
पुलिस ने बदमाशों से 105 माबोइल,40हजार कैश,तीन गैस सिलेंडर,एक एलसीडी,दो कप्यूंटर स्क्रीन,बैटरी, होम थियेटर,सीपीयू और मोबाइल का सामान बरामद किया है।