फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवर निकला ठग : इंस्टा पर परवान चढ़ा प्यार, ठगे जाने पर उतरा इश्क का बुखार; प्रेमिका के गहने ले फरार हुआ प्रेमी

Tue, 08 Jul 2025 05:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़ित युवती ने बताया कि पेशे से इलेक्ट्रीशियन सैफ से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। पिता की बीमारी के नाम पर सैफ ने गिरवी रखने के लिए गहने ले लिए और गायब हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व जिले की शाहीनबाग पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर सैफीउल्लाह उर्फ सैफ को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से युवती से ठगे गए आठ तोला के गहने भी बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि पेशे से इलेक्ट्रीशियन सैफ से इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। पिता की बीमारी के नाम पर सैफ ने गिरवी रखने के लिए गहने ले लिए और गायब हो गया। युवती ने बताया कि ठगे जाने का अहसास होने पुलिस से शिकायत की।
  
दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा के अनुसार 19 वर्षीय युवती ने 5 जुलाई, 2025 को शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में ठगे जाने की शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि वह लगभग 45 दिनों से इंस्टाग्राम पर सैफ नामक व्यक्ति के संपर्क में थी। सैफ ने प्यार का इजहार करके शादी का वादा करके विश्वास जीत लिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने 2 जुलाई, 2025 को युवती से दो दिनों के लिए गहने उधार मांगे। युवती ने अलमारी से लगभग 80 ग्राम (8 तौला) वजन के सोने के आभूषण निकालकर आरोपी को दे दिए। आभूषण लेने के बाद आरोपी सैफ गायब हो गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी मूल रूप से यूपी के बिजनौर का रहने वाला है और यहां शाहीन बाग में किराए पर रहता है। पर्याप्त कमाई नहीं होने पर उसने ठगी करके पैसे कमाने की कोशिश की लेकिन तीन दिन में ही दबोचा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें